मैनपुरी , दिसंबर 22 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के औंछा क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अनिल (35) सोमवार दोपहर गांव के ही जयकिशन के साथ नगर पंचायत क्षेत्र ज्योति से मवेशी लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे कि पड़रिया गांव की मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई जबकि जयकिशन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक उन्हें रौंदता हुआ घटनास्थल से फरार हो गया।

घायल जयकिशन को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक मवेशी की खरीद फरोख्त का कार्य करते थे। सोमवार को भी मवेशियों को लेकर घर लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित