मैनपुरी, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराब की अवैध फैक्ट्री चलाने वाले अपराधी अमित उर्फ टिल्लू के विरुद्ध जिला प्रशासन ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसकी 54 लाख 21 हजार की संपत्ति कुर्क की है।

पुलिस के अनुसार कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी आरोपी अमित उर्फ टिल्लू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी विभाग के एक बड़े अभियान के दौरान अवैध शराब फैक्ट्री के संचालन का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले के तहत उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान की गयी थी।

जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को दो प्रमुख स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित संपत्ति की अनुमानित कीमत 32 लाख 40 हजार रुपये है।जबकि कुरावली थानां क्षेत्र स्थित संपत्ति की कीमत 21 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित