मैनपुरी , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्रा पुलिस ने भाभी की गला दबाकर हत्या करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम डिल्हा में करीब 10-12 दिन पूर्व एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा अपराध संख्या 39/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी रिषभ को सहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय मैनपुरी के समक्ष पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित