मैनपुरी, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बखतपुर में एक ही पेड़ पर देवर -भाभी के शव लटके पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। रात में दोनों ने घर में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में डीजे पर जमकर डांस किया था। परिजनों के अनुसार ग्राम वासी अखिलेश के चाचा भीमसेन कश्यप शुक्रवार को नेजा चढ़ाने मैनपुरी परिजनों और ग्रामवासियों के साथ गए थे। नेजा चढ़ाने के बाद गाँव लौटने पर खुशियां मनाने के लिए डीजे लगवाया गया और सभी ने डांस किया । अखिलेश और उसकी भाभी सरोजनी ने भी जमकर डांस किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित