मैक्सिको सिटी , दिसंबर 29 -- दक्षिणी मैक्सिको में सलिना क्रूज़-कोत्ज़ाकोआल्कोस मार्ग पर 'इंटरओशनिक ट्रेन' के पटरी से उतरने से 13 लोगों की मौत हो गई है और 98 लोग घायल हो गये हैं।

मैक्सिको की नौसेना सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नौसेना ने एक बयान में बताया कि ओक्साका और वेराक्रूज़ राज्यों को जोड़ने वाली इंटरओशैनिक ट्रेन रविवार को निज़ांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई थी। इसमें 250 यात्री सवार थे। घायलों में से 36 का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित