काठमांडू , मार्च 05 -- नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने देश में हो रहे संसदीय चुनाव पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि उन्होंने अपनेर्ग्तव्य का निर्वहन किया है।

हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रीमती कार्की ने काठमांडू के चुनाव क्षेत्र-5 में धापासी निम्न माध्यमिक विद्यालय फियामलचुली के मतदानत केंद्र पर वोट डाला। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने चुनाव के उत्साहपूर्ण संचालन से खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने अपने नेतृत्व को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "मैंने अपनी ड्यूटी पूरी की है। देश में चुनाव हो रहे हैं और मैं बहुत खुश हूँ।"गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर महीने में हुए जेन जेड आंदोलन के कारण नेपाली कांग्रेस के समर्थन वाली खड्ग प्रसाद शर्मा ओली की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था और इसके बाद श्रीमती कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी थीं।

नेपाल में संसद के नीचले सदन के 275 सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान दौरान विभिन्न दलों के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर दियापूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने काठमांडू के बुधनिलकांठा नगर पालिका के भंगाल में वोट डाला। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने गोरखा ज़िले के पलुंगतार नगर पालिका के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। गौरतलब है कि श्री भट्टाराई ने पहले चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के समन्वयक एवं पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने रौतहट जिले के गौर वार्ड-2 में वोट दिया। श्री कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित