रोम , दिसंबर 11 -- इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात के दौरान यूक्रेन में जारी संघर्ष को सुलझाने का आग्रह किया है।
इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा ने अपनी रिपोर्ट रिपोर्ट में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के सूत्रों के हवाले से कहा है कि सुश्री मेलोनी ने श्री ज़ेलेंस्की पर अमेरिकी शांति योजना के संबंध में आग्रह किया। इस दौरान श्री ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नरम रुख अपनाने के लिए उनसे (सुश्री मेलोनी) से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
वहीं इटली के एक अन्य अखबार ला रिपब्लिका ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुश्री मेलोनी ने श्री ज़ेलेंस्की को चेतावनी दी कि अमेरिका की सहायता के बिना यूरोपीय संघ की सहायता प्रदान करने की क्षमता सीमित है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से अमेरिकी सुरक्षा गारंटी हासिल करने के लिए श्री ट्रम्प की शांति योजना में शामिल होने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित