नयी दिल्ली , दिसंबर 27 -- पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एस रामदास के बेटे अंबुमणि रामदास ने कहा, "लोग मेरे पिता को गुमराह कर रहे हैं।"उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले पिता-पुत्र के झगड़े ने एक और मोड़ ले लिया है।

श्री अंबुमणि रामदास ने कहा, "हमारा रुख साफ है। चुनाव आयोग ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए वह सब कुछ दिया है जिसकी जरूरत है। उसने मुझे सिंबल से लेकर पार्टी के झंडे तक दिया है। लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"उल्लेखनीय है कि श्री अंबुमणि रामदास को शुक्रवार को उनके पिता से एक कानूनी नोटिस मिला, जिसमें उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पीएमके का पार्टी नाम, झंडे और सिंबल का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई है।

पीएमके परिवार का विवाद पहले मई में सामने आया था जब उनके पिता श्री रामदास ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई थी, जबकि उनके बेटे श्री अंबुमणि ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ पार्टी का गठबंधन जारी रखने पर जोर दिया था।

अन्नाद्रमुक ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से सितंबर में जब अपना गठबंधन तोड़ लिया, उसी समय श्री अंबुमणि को श्री रामदास के नेतृत्व वाली पार्टी से निकाल दिया गया, यह कहते हुए कि अगर अंबुमणि चाहें तो अपनी खुद की पार्टी बना सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित