मेरठ , फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े किसान सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने गुरुवार को नाटकीय घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह पुलिस टीम पर तमंचा ताने बैठा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश पांडे ने आज बताया कि आरोपी को बिना किसी जनहानि के काबू में लेने के लिए पुलिस ने बेहद संयम और रणनीति से काम लिया। प्रारंभिक तौर पर आरोपी की मानसिक स्थिति अस्थिर प्रतीत हो रही थी, इसलिए पूरी कार्रवाई सावधानीपूर्वक अंजाम दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित