शिलांग , दिसंबर 18 -- मेघालय पुलिस ने गुरुवार तड़के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में जोवाई-अमलारेम-डॉकी रोड पर देर तक पीछा करने के बाद एक भारतीय ड्राइवर के साथ चार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
अमलारेम के उप-खंड पुलिस अधिकारी ए.जे. संगमा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बंगलादेशी घुसपैठियों की पहचान सैदुल गासी (18), लेमन शटदार (24), रिसोन हुसैन (18) और रुबेल शेख (27) के तौर पर हुई है। ये सभी बंगलादेश के गासीरोड के रहने वाले हैं। सभी ने बेहतर अवसरों की तलाश में असम जाने के इरादे से डॉकी इलाके से भारत में घुसपैठ की थी।
पुलिस ने एक पर्यटक टैक्सी चालक चेम्फांग रासमुत (43) को भी गिरफ्तार किया। रासमुत ने अवैध रूप से भारत में घुसने में बंगलादेशी घुसपैठियों की मदद की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित