शिलांग , जनवरी 15 -- मेघालय के पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स जिला प्रशासन ने बांग्लादेश से अवैध रूप से आयात की गई मछली के परिवहन, भंडारण, बिक्री या वितरण पर रोक लगा दी है।
पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स की जिला अधिकारी अनीता खारपोर ने अपने आदेश में किसी भी वाहन, जहाज या नाव के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। उन्होंनेभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसस) की धारा 163 के तहत जारी किए गए निषेधाज्ञा आदेश में कहा गया है कि बांग्लादेश से प्रवासियों और मछली का अवैध परिवहन राज्य के अंदर विभिन्न सीमा मार्गों, नदी चैनलों, सड़कों और बाजार स्थलों के माध्यम से हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित