विंडहोक , जनवरी 19 -- जेसन रोल्स (नाबाद 125) और कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया (103) की शतकीय पारियों और दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 201 रनों की विशाल साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 11वें मुकाबले में तंजानिया के खिलाफ पांच विकेट पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां तंजानिया की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए जोरिच वान शाल्कविक और अदनान लागाडियन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में अल्फ्रेड डैनियल ने जोरिच वान शाल्कविक 34 गेंदों में (47) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 4वें ओवर में अदनान लागाडियन 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

इसके बाद जेसन रोल्स और कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 201रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक पूरे किये। 43वें ओवर में सिम्बा म्बाकी ने मुहम्मद बुलबुलिया को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। मुहम्मद बुलबुलिया ने 108 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 108 रन बनाये। पॉल जेम्स 18 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जेसन रोल्स ने 101 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के लगाते हुए नाबाद125 रनों की पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित