बैतूल , दिसंबर 16 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में चल रहे मेले में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

अज्ञात युवकों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई दुकानदारों से करीब 20 से 25 हजार रुपए का सामान ठग लिया। आरोप है कि ठगों ने मोबाइल पर फर्जी ट्रांजैक्शन या पेमेंट सक्सेस का स्क्रीनशॉट दिखाकर चूड़ी, मोबाइल एक्सेसरीज सहित अन्य कीमती सामान ले लिया और मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित