बैतूल , अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए छह अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 60 लीटर से अधिक शराब जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में 25 और 26 अप्रैल को विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई।

25 अप्रैल को की गई कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 42.830 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें कच्ची महुआ शराब, देशी शराब, बीयर और अन्य मदिरा शामिल हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 21 हजार 150 रुपये बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित