नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु ने अपने शुभकामना संदेश में कामना की है कि होली के रंग सबके जीवन में खुशियां लेकर आएं।
राष्ट्रपति ने कहा है," उमंग भरे उत्सव होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं।
होली हर्षोल्लास का पर्व है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। होली 'विविधता में एकता' का भी प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित