नयी दिल्ली , जनवरी 14 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत में अमेरिका तथा ऑस्ट्रिया के नवनियुक्त राजदूतों और त्रिनिदाद-टोबैगो के नवनियुक्त उच्चायुक्त के परिचय-पत्र बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में स्वीकार किये।

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, त्रिनिदाद - टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदत्त सिंह, ऑस्ट्रिया के राजदूत रॉबर्ट ज़िशग ने राष्ट्रपति से समारोह पूर्वक भेंट कर उन्हें अपने परिचय-पत्र सौंपे।

राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह समारोह भारत और इन देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित