जयपुर , जनवरी 16 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं।

श्रीमती मुर्मु के विशेष विमान से जयपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्मयंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की और उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंटकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति सीकर रोड़ पर नींदड़ आवासीय योजना क्षेत्र में चल रही जगद् गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की रामकथा और 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित