नयी दिल्ली , मार्च 18 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तर प्रदेश की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी जहां वह अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के बाद मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्रीमती मुर्मु गुरुवार को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी। वह राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर दर्शन और आरती में शामिल होंगी तथा श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति शुक्रवार को वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी।

वह शनिवार को मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा करेंगी और उसके बाद दिल्ली लौट आएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित