नयी दिल्ली , अप्रैल 01 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनगणना 2027 के लिए बुधवार को यहां 'स्व-गणना' पहल में भाग लिया और अपने अपने आवास संबंधी जानकारी दर्ज की।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में जनगणना 2027 के लिए सरकार की 'स्व-गणना' पहल में भाग लिया।

राष्ट्रपति ने गृह सचिव गोविंद मोहन, भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पोर्टल पर अपने आवास का विवरण स्वयं दर्ज किया।

यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है।

श्री राधाकृष्णन और श्री मोदी ने भी अपने आवासों पर अपने अपने विवरण दर्ज किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए फॉर्म में विवरण दर्ज करने के फोटो भी साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित