चेन्नई , अप्रैल 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रविवार को तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 20 लोगों की मौत पर शोक जताया है।

श्रीमती मुर्मु ने 'एक्स' पर अपने एक संदेश में कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई त्रासदी बेहद दुखद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित