मुरैना , अप्रैल 04 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सहसराम निवासी पीरू खान अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर अपने दामाद शाहिद के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि हादसे में कार सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल मुरैना से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित