मुरैना , मई 03 -- मध्यप्रदेश के मुरैना कलेक्टर कार्यालय स्थित वेबआईजी साइबर शाखा में अचानक आग लगने से वहां रखे कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात शाखा से धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात चौकीदार और कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग अन्य शाखाओं तक फैलने से रोक ली गई। बाद में दमकल दल मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। अतिरिक्त कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत ने कहा कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित