मुम्बई , मार्च 23 -- महाराष्ट्र के मुम्बई में आयोजित ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्लैश रोयाल में प्रथम तथा डोटा 2 में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत ने पहली बार ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स के वर्ल्ड फाइनल्स की मेजबानी करते हुए वैश्विक ईस्पोर्ट्स मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 19 से 22 मार्च तक चले इस वैश्विक टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, इंडोनेशिया और तुर्किये सहित 19 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सिंगापुर, इस्तांबुल और रियाद में सफल आयोजनों के बाद, यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया में पहली बार आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में डोटा 2 और क्लैश रोयाल जैसे लोकप्रिय ईस्पोर्ट्स खिताब शामिल रहे।
क्लैश रोयाल का खिताब भारत (अनुहित) दूसरे स्थान पर कजाकिस्तान (मिको) तथा अमेरिका (वॉलेस) को तीसरा स्थान मिला।
डोटा 2:- पहले स्थान पर तुर्किये की टीम रही। दूसरे स्थान टीम मंगोलिया तथा तीसरा स्थान भारतीय टीम ने हासिल किया।
इस अवसर पर ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ईएसजीएफ) ने भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक राष्ट्रीय जर्सी प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित