मुंबई , दिसंबर 22 -- बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुम्बई में आवारा कुत्तों की आबादी को काबू में रखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल करेगा। इसका उद्देश्य आवारा कुत्तों की सेहत, उसकी गतिविधियों और व्यवहार को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों की सुरक्षा को बढ़ाना है।

नगर निकाय ने सोमवार को यह जानकारी उपलब्ध कराई। एआई कुत्तों की पहचान प्रोफाइल बनाने के लिए उनकी तस्वीरें लेगा और टीकाकरण और बंध्याकरण के बाद उन्हें काबू में रखा जा सकेगा।

इसी का डेटा सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन, मोबाइल एप्लिकेशन और हाथ से ली गई तस्वीरों से इकट्ठा किया जाएगा ताकि उसकी गतिविधियों और व्यवहारों का विश्लेषण किया जा सके और अधिक कुत्तों वाली जगहों की पहचान की जा सके।

अधिकारियों ने इस प्रणाली को जानवरों की उपस्थिति की सही पहचान के लिए जरूरी बताया है, जिससे नागरिकों की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी और बंध्याकरण और टीकाकरण अभियान के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित