टिहरी, मार्च 24 -- त्तराखंड में जनपद टिहरी के मुनिकीरेती-ढालवाला मे भारतीय जनता पार्टी का मंगलवार से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज हो गया। यह महाअभियान पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वामीनारायण आश्रम में मंडल अध्यक्ष भगवती काला के मार्गदर्शन में किया गया। पहले दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रेरक मार्गदर्शन दिया गया। पहले सत्र में सुभाष रमोला, दूसरे सत्र में जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, तीसरे सत्र में प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और चौथे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम में मंडल और जिला स्तर के दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित