मुंबई , अप्रैल 01 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अवकाश रहा।
कारोबारियों ने बताया कि नये वित्त वर्ष के पहले दिन आज बैंकिंग में छुट्टी होने के कारण मुद्रा बाजार में भी कोई कारोबार नहीं हुआ। शेयर बाजारों के मुद्रा प्लेटफॉर्मों पर भी कारोबार बंद रहा।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुद्रा बाजार में समान्य कारोबार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित