तिरुमला , फरवरी 06 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मुदादा रविचंद्र ने शुक्रवार को यहां तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
श्री रविचंद्र वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनको घी मिलावट मामले में निवर्तमान अनिल कुमार सिंघल के स्थानांतरण के बाद दो फरवरी को जारी सरकारी आदेश के माध्यम से पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित