मुंबई , दिसंबर 29 -- मुथूट समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-सूक्ष्म वित्त संस्थान (एनबीएफसी-एमएफआई) मुथूट माइक्रोफिन का व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो एयूएम 1,000 करोड़ रुपये को पार कर चुका है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि कंपनी का कुल एयूएम (प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति) अब 13,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो कंपनी के मुख्य माइक्रोफाइनेंस परिचालन का पूरक है।

मुथूट माइक्रोफिन के पास 30 सितंबर 2025 तक 33.6 लाख सक्रिय ग्राहक थे, जिन्हें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 392 जिलों में फैली 1,718 शाखाओं के नेटवर्क के जरिये सेवा प्रदान की जा रही है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों पर कंपनी का विशेष ध्यान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित