मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- िहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के समीपएक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवती की पहचान साहेबगंज निवासी निशा कुमारी के रूप में की गयी है। वह फिलहाल बीबीगंज इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।

सूत्रों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है । विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें एक युवती का है, जबकि दूसरा आरोपी का होने की आशंका है। पुलिस इन मोबाइलों की जांच कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों को साथ बातचीत करते हुए गुमटी की ओर जाते देखा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित