रांची , दिसंबर 28 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक राजेश कच्छप ने औपचारिक मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने पेसा नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। साथ ही नववर्ष- 2026 के आगमन की एक- दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित