रांची , फरवरी 19 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) धनबाद स्थित आवास पहुंचे।
मुख्यमंत्री वहां पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ० बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री सोरेन एवं विधायक श्रीमती सोरेन ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित