रांची , मार्च 10 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व-सह- छऊ महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस महोत्सव के आयोजन से संबंधित तैयारियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित