रायपुर , अप्रैल 23 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर जारी अपने संदेश में इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित