, अप्रैल 18 -- बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में अपना विश्वास मत हासिल करेंगे।
विधानसभा सचिवालय से आज यहां जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 24 अप्रैल को सदन का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौधरी विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेंगे।
इस संबंध में सभी मंत्रियों और विधायकों को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिया गया है। विधानसभा सत्र की कार्यवाही 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि 243 सदस्यों बिहार विधानसभा में बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की संख्या 201 रह गयी है, जो आवश्यक बहुमत के आंकड़े 122 से बहुत ज्यादा है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आसानी से विश्वास मत हासिल करने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित