रायगढ़ , दिसंबर 05 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से जिंदल स्ट्रिप्स स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां से सड़क मार्ग द्वारा बनोरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर डॉ. कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ. हेम पुष्पा साहू को आशीर्वाद दिया और उनके दाम्पत्य जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा का दर्शन किया और उनके शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से भी आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान सांसद, नगर निगम महापौर, सभापति, जिला पंचायत सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी तथा दोनों परिवारों के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
उन्होंने मीडिया द्वारा अमित बघेल की गिरफ्तारी पर पूछे गए प्रश्न पर स्पष्ट कहा कि ''किसी भी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले को सजा अवश्य मिलेगी।''उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक सौहार्द और सभी समुदायों के सम्मान की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित