लखनऊ , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का पावन पर्व खुशी, मेल-मिलाप और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। यह त्यौहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित