गोरखपुर , अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के सहयोग से बनने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ बुधवार को करेंगे।

एमपीआईटी पूर्वी उत्तर प्रदेश में देश की आजादी से पहले शिक्षा की अलख जगा रहे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थान है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन अवसर पर .एआई अवेयरनेस फॉर आल. ट्रेनिंग वर्कशॉप का भी शुभारंभ होगा। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों की संख्या के लिहाज से विश्व कीर्तिमान रचने की भी तैयारी की गई है।

इस अवसर पर टीसीएस एवं टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित