जौनपुर , दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसंबर को दिन में 11:20 पर जौनपुर आ रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:05 पर आजमगढ़ से हेलीकॉप्टर से चलकर 11:20 पर जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में स्थित स्टेडियम में पहुंचेंगे, वहां से कार द्वारा 11:25 बजे समसपुर पनियारिया गांव पहुंचेंगे। वे प्रदेश सरकार खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के पिता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शोक संवेदना व्यक्त करने के पश्चात 11:45 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां से चलकर भकुरा स्टेडियम में बने हेलीपैड पर आएंगे और वहां से 11:50 बजे प्रस्थान कर 12:05 पर पुलिस लाइन वाराणसी पहुंचेंगे।

जिला और पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित