लखनऊ , फरवरी 27 -- होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित कर्मचारियों सहित आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मियों का वेतन होली से पूर्व हर हाल में जारी किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने स्तर से वेतन वितरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी करें, ताकि कर्मचारियों को त्योहार के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित