नैनीताल , अप्रैल 01 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 02 अप्रैल को नैनीताल जिले के रामनगर दौरे पर आयेंगे। वह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11:30 बजे रामनगर स्थित डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां से वह अग्रवाल महासभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में भाग लेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर में छोई स्थित हनुमान धाम जायेंगे और हनुमान जयंती के अवसर पर दर्शन-पूजन और भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री यहां से अपराह्न 1:30 बजे पुनः डिग्री कॉलेज मैदान से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित