भोपाल , मार्च 23 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है, वहीं स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि इन महान शहीदों के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए देशवासी अंतिम सांस तक संकल्पित होकर योगदान देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
वही स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पायु में ही उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलनों को ऊर्जा प्रदान कर जन-जन में जागरूकता का संचार किया। उनके योगदान से राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित