देहरादून , मार्च 22 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनमें कैबिनेट मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण और भाषा, मंत्री भारत सिंह चौधरी को ग्राम विकास लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा पुनर्गठन एवं जनगणना का पोर्टफोलियो दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित