देहरादून , दिसंबर 26 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के दोबाटा से मर्ताली तक 3 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 84.12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे सीमांत क्षेत्र मर्ताली सीधे सड़क से जुड़ सकेगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर सीमांत क्षेत्र मर्ताेली व आस पास के गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम वासियों ने सीएम को आभार पत्र प्रेषित किया है जिसमें कहा गया है, कि यह सड़क गांव के भविष्य को नई दिशा देगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार व आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित