उज्जैन , मार्च 17 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों कनाडा में घटित दु:खद घटना में मृत उज्जैन के छात्र गुरकीरत मनोचा के निधन पर उनके परिजन से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कल स्वर्गीय मनोचा के परिजन से फोन पर चर्चा कर कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय द्रवित है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परिजनों को स्व मनोचा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण रूप से मदद का आश्वासन भी दिया।
आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्वर्गीय मनोचा के उज्जैन स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया और शासन द्वारा सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित