हल्द्वानी, 28फरवरी (वार्ता) उत्तरखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था से लेकर जंगलों की आग और पेयजल संकट पर सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने जनपद की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, जंगलों में लगने वाली आग, पेयजल समस्या और शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित