अलवर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सोमवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत 30 दिव्यांगजन लाभार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी और संयुक्त सहायता योजना के तहत सात सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'नव उत्थान-नयी पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने लाभार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी।

इस अवसर पर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज, नीरज भडाना, अंकित महावर, सौरभ सिंह, नवीन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित