भोपाल , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के बीच भारत सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर 10 रुपये की कटौती तथा डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और हवाई ईंधन (एटीएफ) पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाए जाने का निर्णय महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर कम पड़ेगा। साथ ही घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित