उज्जैन , जनवरी 15 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत शहर के तेलीवाड़ा चौराहे पर स्थित एक पुरानी चाय की दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और आत्मीय संवाद किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय दुकान के संचालक से हालचाल जाना और आसपास मौजूद नागरिकों से भी बातचीत की। इस दौरान सामान्य माहौल में चाय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं।
चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे दिए। दुकानदार द्वारा संकोचवश पैसे लेने से इनकार करने पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा कि "ये तो लेना ही होंगे," और स्वयं भुगतान किया। मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार से स्थानीय लोग काफी प्रसन्न नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित