नई दिल्ली , जनवरी 15 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से भी भेंट की। बैठक में मध्यप्रदेश के विकास, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित