हरिद्वार , जनवरी 19 -- उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए आयु वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की चयन प्रक्रिया सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। चयन प्रक्रिया का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र, भगत सिंह चौक के निकट, रानीपुर हरिद्वार में किया गया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी खेल महाकुम्भ-2025 मुकेश कुमार भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी खिलाड़ियों का चयन निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयु वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया नेहरू युवा केन्द्र, हरिद्वार में आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी बहादराबाद सोनू कुमार, बास्केटबॉल सचिव संजय चौहान, आलोक, मनोरम, लक्ष्य, शिवम, खेल प्रशिक्षक मुद्रसीम अली (समीर), खेल संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित